Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

चिकित्सकों ने सीओ का स्वागत किया, समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर नवागत सीओ गजेन्द्र पाल सिंह को चांदी का पैन देकर उनका स्वागत किया वहीं सीओं को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करा कर निराकण की मांग की।

एसोसिएशन के जोनल कोर्डिनेटर डा. जुनैद अंसारी, डा. एहसान उस्मानी, डा. दिनेश कुमार, डा. दिलेराणा, डा. विजयपाल सिंह, पवन कुमार, सईद अहमद आदि ने तहसील पहुंचकर सीओ गजेन्द्र पाल सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें चांदी का पैन देकर स्वागत करते सम्मानित किया।

डा. जुनैद अंसारी ने बताया कि नजीबाबाद शहर गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। तहजीब को बरकरार रखने में अधिकारियों का सहयोग भी सराहनीय रहता है।

एसोसिएशन समय-समय पर ऐसें अधिकारियों का सम्मान करती रहती है उन्होंने सीओ गजेन्द्र पाल का नगर आगमन पर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं नगर में जाम व अतिक्रमण की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग रखी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img