Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

गंगा में बढ़ गया डाल्फिन का कुनबा, मिली 41 डाल्फिन

  • गंगा में हर वर्ष बढ़ रही डाल्फिन की संख्या
  • वन विभाग व वाइल्ड लाइफ की ओर से गंगा में डाल्फिन की गणना हुई पूरी

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: गंगा में डाल्फिन की कुनबा बढ़ गया। इस बार 41 डाल्फिन मिली। गंगा में हर वर्ष डाल्फिन की संख्या बढ़ रही है। वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की ओर से संचालित डाल्फिन की गणना पूरी हो गई।

गंगा में गत छह अक्टूबर से वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट और वन विभाग की ओर से गंगा में राष्ट्रीय जलीय जीव डाल्फिन की गिनती शुरू हुई। राष्ट्रीय जलीय जीव डाल्फिन की गिनती गंगा बैराज से शुरू हुई।

इस दौरान गंगा बैराज से विदुरकुटी तक मोटरवोट का भी संचालन किया गया, जिससे पर्यटक डाल्फिन के दीदार कर सकें। सोमवार को गंगा में डाल्फिन की गिनती पूरी हो गई। वाइल्ड लाइफ के अफसरों की माने तो गंगा में डाल्फिन का कुनबा हर वर्ष बढ़ रहा है। इस बार गंगा में कुल 41 डाल्फिन मिली।

डीएफओ डा. एम सेम्मारन ने बताया कि बिजनौर से गढ़ मुक्तेवर तक 31 और गढ़मुक्तेश्वर से नरौरा तक 10 डाल्फिन देखी गई। जबकि गत वर्ष 35 डाल्फिन देखी गई थी। गंगा के मेरठ बिजनौर क्षेत्र में दो डाल्फिन के दो बच्चे भी देखे गए।

     वर्ष   डाल्फिन की संख्या

  1. वर्ष 2015 में 22
  2. वर्ष 2016 में 30
  3. वर्ष 2017 में 32
  4. वर्ष 018 में 33
  5. वर्ष 2019 में 35
  6. वर्ष 2020 में 41
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img