Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

जाति-धर्म में फंसकर भविष्य बर्बाद न करें: अहमद

मुख्य संवाददाता  |

बागपत: बागपत विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद ने अपने समर्थकों के साथ सैदपुर, सिंघावली अहीर, डौलचा, बुढ़सैनी, मतानतनगर, डौला आदि में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन प्रत्याशी अहमद हमीद ने कहा कि चुनाव में भाजपा एक बार फिर जाति-धर्म में बांटना चाहती है। आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे गठबंधन को रोकना होगा। भाईचारा कायम रखना होगा और जाति-धर्म की राजनीति में नहीं फंसना।

उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर, प्रलोभन देकर, शराब आदि बांटकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास है। विकास की कोई बात नहीं कर रहे हैं। जबकि रालोद-सपा अपने विकास के मुद्दों को जनता के बीच रख चुकी है। हर वर्ग के लिए संकल्प लेकर उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आज हर वर्ग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img