जनवाणी संवाददाता |
भगवानपुर: क्षेत्र के हाल्लूमजरा गांव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास मंदिर में बाबा साहब डाॅ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण विधायक ममता राकेश ने किया। विधायक ममता राकेश ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने साधनों का अभाव होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में उच्च मुकाम हासिल किया। उनका जीवन संघर्षों से भरा था। वे भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। हमें बाबा साहब के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और मानव और मानव में ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं रखना चाहिए।
इस दौरान जोनू कुमार, संजय कुमार, अक्षय कुमार, सतेंद्र कुमार, लोकेश कुमार, हुकम सिंह, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, अरुण कुमार, दीपचंद, गोटी आदि लोग मौजूद रहे।