Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

प्राथमिक विद्यालय सद्दोबेर में छात्रों को बांटी ड्रेस

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: प्राइमरी विद्यालय (अंंग्रेजी माध्यम) सद्ददोबेर में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए खंड शिक्षाधिकारी योगेश पाल ने छात्र छात्राओं को ड्रेस का वितरण किया।

अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सद्दोबेर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लईक अहमद व खंड शिक्षाधिकारी योगेश पाल द्वारा शासन से मिली ड्रेस का छात्र छात्राओं को वितरण कराया गया। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आज बच्चों को विद्यालय में ड्रेस का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि वह बच्चों की ड्रेस को साफ सुथरा रखें और अपने अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पूरा सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष मलखान सिंह, सहायक अध्यापक सलमान आफी, रुपा चौहान, विशंभर सिंह, अभिभावकों की ओर से प्रभा देवी, सावित्री देवी, मनोज कुमारी, प्रभात कुमारी, कुसुम, बेबी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीएस योगेंद्र पाल ने की तथा संचालन मुख्य अध्यापक देवेंद्र सिंह ने किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img