Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: गृह कलह के चलते महिला ने तीन बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: दोघट थाना क्षेत्र के कस्बा टीकरी की भोजान पट्टी में बस चालक की पत्नी ने अपनी तीन बच्चियों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई। महिला व उसके पति की काफी दिनों से अनबन चल रही थी। उनमें लड़ाई झगड़ा होता रहता था।उसका बस चालक पति काफी दिनों बाद घर आता था। महिला अपने पति के साथ दिल्ली में ही रहना चाहती थी। जबकि उसका पति आमदनी होने की बात कह कर उसे समझा देता था। इसी बात को लेकर उनमें तनातनी बनी हुई थी।कस्बा टीकरी की पट्टी भोजन निवासी विकास दिल्ली में टूरिस्ट बस चलता है। वह अपने घर भी काफी दिनों बाद आता है। इस बात को लेकर उसकी पत्नी तेज कुमारी इससे नाराज रहती थी। वह घर आया हुआ था।

वह मंगलवार रात मकान के बाहरी हिस्से में सो गया।अंदर कमरे में उसकी पत्नी तेज कुमारी (29), बेटी गुंजन ( 7), कीटो (2) व पांच महीने की बेटी मीरा थे। बताया गया है कि तेजकुमारी ने अपने सभी बच्चों की सुनने से गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। रात्रि में उसके पति विकास को कुछ आभास हुआ तो वह अंदर कमरे में गया। वहां का दृश्य देखकर गश खाकर गिर गया। उसने बाद में शोर शराबा किया तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में किया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img