Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

डंपर ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, एक की मौत

  • बैल की भी दुर्घटना में मौत

जनवाणी संवाददाता |

शेरकोट: बैलगाड़ी में डंफर द्वारा टक्कर मारने के कारण किसान व बैल की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बिजनौर भेजा। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर डंपर चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर गांवड़ी निवासी वीरेंद्र मंगलवार को घर से अपनी बैलगाड़ी लेकर अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित घोसियावाला गांव की पुलिया के निकट पहुंचा तो तेज गति से आ रहे डंपर ने बैलगाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दी।

24 19

टक्कर लगने के कारण बैलगाड़ी चालक 60 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह अपनी बैलगाड़ी से दूर हाईवे पर जाकर गिर गया। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने वीरेंद्र सिंह को कुचल दिया परिणाम स्वरूप वीरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा कुछ समय के बाद बैल ने भी दम तोड़ दिया व बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img