जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी ईरान में बीती रात तेज भूकंप से भारी तबाही मची है और जानमाल का नुकसान हुआ है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। भूकंप की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 440 लोग घायल हो गए हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अफरातफरी का माहौल है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
#UPDATE | Iran: Seven dead, 440 injured so far in a 5.9-magnitude earthquake that struck the city of Khoy in northwestern Iran, reports Iran's media
— ANI (@ANI) January 28, 2023
बता दें कि उत्तर-पश्चिम ईरान में टर्की-ईरान बॉर्डर के पास पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में भूकंप के झटके लगे हैं। खोय शहर भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित है। प्रांतीय राजधानी तबरेज सहित कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। खोय, खोय काउंटी का एक शहर है जो ईरान के पश्चिम अज़रबैजान प्रांत की राजधानी है।
वहीं, ईरान के केंद्रीय शहर इस्फहान में एक सैन्य संयंत्र में एक जोरदार विस्फोट सुना गया, लेकिन सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है। ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी ने रविवार तड़के अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी। IRIB ने अधिक विवरण दिए बिना बताया कि विस्फोट रक्षा मंत्रालय के गोला-बारूद निर्माण केंद्रों में से एक में हुआ और इस्फ़हान गवर्नमेंट के राजनीतिक और सुरक्षा उप प्रमुख द्वारा एक घोषणा के अनुसार कोई हताहत नहीं हुआ।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

