Home National News ED: कई शहरों में आई-पैक पर ED की छापेमारी, चुनावी माहौल में...

ED: कई शहरों में आई-पैक पर ED की छापेमारी, चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल

0
4

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म “भारतीय राजनीतिक कार्य समिति” (आई-पैक) से जुड़े ठिकानों पर देशभर में छापेमारी की है। अधिकारियों के अनुसार यह तलाशी अभियान एक साथ कई शहरों में चलाया गया।

दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद में आई-पैक से जुड़े अधिकारियों के परिसरों पर तलाशी ली। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई “नए सिरे से” शुरू की गई जांच का हिस्सा है।

चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गरमा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम के बाद राज्य में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है।

पहले भी हो चुका है विवाद

गौरतलब है कि पिछली बार जब ईडी की टीम कोलकाता में आई-पैक के ठिकाने पर पहुंची थी, तब ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई थीं। उस दौरान यह मामला काफी राजनीतिक तूल पकड़ गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here