जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की सूचना दी। इसके बाद अब अशोक मित्तल पार्टी के उप-नेता के रूप में राज्यसभा में कार्यभार संभालेंगे।
AAP Sources: Aam Aadmi Party has informed the Rajya Sabha Secretariat that MP Raghav Chadha should not be allotted time to speak in Parliament. Further, the Aam Aadmi Party has submitted a letter to Rajya Sabha Secretariat to appoint MP Ashok Mittal as Deputy Leader of the party… pic.twitter.com/DquyHSze5P
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
राज्यसभा में बोलने से रोका गया
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। वहीं अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध भी किया गया है।
डेटा रोलओवर पर चड्ढा के सुझाव
इससे पहले राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मोबाइल डेटा इस्तेमाल के मुद्दे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का बचा हुआ डेटा खत्म नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे अगले दिन के लिए रोलओवर किया जाना चाहिए।
चड्ढा ने सुझाव दिया कि बचा हुआ डेटा अगले महीने के रिचार्ज में छूट के रूप में शामिल किया जाए। ग्राहकों को अपना बचा हुआ डेटा दूसरों को ट्रांसफर करने का अधिकार मिले। इस सुविधा से डेटा का फायदा केवल कंपनियों को न होकर उपभोक्ताओं को मिले। उन्होंने अमेरिका, यूरोप, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पहले से ऐसी सुविधाएं मौजूद हैं।
राजनीतिक और तकनीकी महत्व
राघव चड्ढा का यह प्रस्ताव उपभोक्ताओं के अधिकार और डिजिटल उपयोगिता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। अब पार्टी की नई रणनीति के तहत अशोक मित्तल राज्यसभा में आप का नेतृत्व करेंगे।

