Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के सहयोगी के आवास पर ईडी की छापेमारी..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह के घर ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में छापे मारी की है। इसी दौरान संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो ईडी इस तरह का हथकंडा अपना रही है।

उन्होंने कहा कि ‘मैं ईडी और केंद्र सरकार के इस हथकंडे के आगे न झुकेंगे और न ही रुकेंगे।

दरअसल, संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, मैंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को पूरे देश में उजागर किया। इस बात का सच पूरे देश के सामने रखा कि कैसे ईडी अपनी संस्था और ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है।

जब उन्हें ईडी को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो उससे उन्होंने गलती मानी और अब मेरे सहयोगियों के पीछे पड़ गए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, आज सुबह मामूल चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी हुई। मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी भी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो तुम्हारे सामने न झुकेंगे न रुकेंगे और न ही मोदी सरकार के इस हथकंडे के आगे। साथ ही कहा कि आपसे लड़ेंगे और आपको उजागर करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img