Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक आईआईटी रुड़की में तीन इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज 3 बजे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में नए लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स (एलएचसी), सेंट्रलाइज्ड हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) और एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

इस ऑनलाइन कार्यक्रम में माननीय श्री संजय धोत्रे – केंद्रीय शिक्षा, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, प्रो. अजित के. चतुर्वेदी, निदेशक- आईआईटी रुड़की, प्रो. मनोरंजन परीदा, उप-निदेशक आईआईटी रुड़की, विभागाध्यक्ष/ केंद्राधीक्षक, डीन, सहायक डीन, प्रोफेसर इन चार्ज, रजिस्ट्रार, संयुक्त रजिस्ट्रार, उप-रजिस्ट्रार आईआईटी रुड़की उपस्थित रहेंगे।

4400 छात्रों की क्षमता वाले लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स (एलएचसी) का निर्माण 2016 में शुरू हुआ था। 13,254 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 80.25 करोड़ रुपया है।

दूसरा प्रोजेक्ट सेंट्रलाइज्ड हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग सिस्टम (एचवीएसी) है, जिसमें चिल्ड वाटर सिस्टम के साथ लेक्चर हॉल-I, II और दीक्षांत समारोह हॉल में डक्टिंग का काम भी शामिल है। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण रिमोट मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) है, जो रिमोट कंट्रोल द्वारा संचालन की सुविधा प्रदान करता है।

1800 वर्ग मीटर में निर्मित एसटीपी में अपशिष्ट जल के संशोधन के लिए सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर (एसबीआर) शामिल है।
समारोह की शुरुआत प्रो. अजीत के. चतुर्वेदी, निदेशक- आईआईटी रुड़की, के स्वागत भाषण से होगी, वहीं समापन प्रो. मुकुट लाल शर्मा, डीन- फाइनेंस एंड प्लानिंग, आईआईटी रुड़की के धन्यवाद ज्ञापन से होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img