- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए श्री यमुना इंटर कालेज में हुई कार्यशाला
मुख्य संवाददाता |
बागपत: नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के लिए प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। श्री यमुना इंटर कालेज में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों ने चर्चा की और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी दिया।
बागपत नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, बीएसए राजीव रंजन मिश्र के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर विचार विमर्श किया।

इसके अलावा आनलाइन और डिजिटल शिक्षा प्रौद्योगिकी का न्याय सम्मत उपयोग सुनिश्चित कराना, स्कूलों में पाठ्यक्रम और शिक्षण शास्त्र अधिगम सामग्री, एकीकृत, आनदायी रूचिकर, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या कम करना और सभी स्तरों पर शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित कराना, स्कूल कॉम्पलेक्स/कलस्टर के माध्यम से कुशल संसाधन और प्रभावी गर्वनेंस, समतामूलक और समावेशी शिक्षा सभी के लिए अधिगम, स्कूली शिक्षा के लिए मानक निर्धारण और प्रत्यायन, व्यावसायिक शिक्षा, भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति का सवर्धन, सीखने के लिए अनुकूलतम वातावरण व छात्रों को सहयोग, प्रौद्योगिकी का उपयोग एवं एकीकरण आदि विषयों पर चर्चा की।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उक्त विषयों पर अपने विचार रखे। शिक्षा अधिकारियों ने नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। इस दौरान छवि श्रीवास्तव, भावना, धर्मपाल सिंह, रविंद्र सैनी, रूचि खारी, सत्यवीर सिंह, चित्ररेखा जैन, गीता शर्मा, रीता राठौर, अंतरिक्ष कुमार आदि मौजूद रहे।

