Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

डकैती की योजना बनाते आठ शातिर बदमाश गिरफ्तार

  • आवास विकास कालोनी में खाली प्लाट पर हुए थे इकट्ठा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आठ शातिर बदमाशों को धर दबोचा। इनके कब्जे से असलाह, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी एस चिनप्पा ने बताया कि मुखबिर ने बताया कि छिदवना मोड़ के पास आवास विकास कॉलोनी में खाली पड़े प्लाट में कुछ लोग खड़े थे। मुखबिर ने बताया कि ये लोग शातिर किस्म के बदमाश हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर सदर बाजार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संबंधित बदमाशों की घेराबंदी की।

मौके पर आठ शातिर बदमशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों के पास से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 312 बोर मय, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उक्त गैंग जनपद में पिछले काफी दिनों से रात में सुनसान क्षैत्रों में आने-जाने वाले लोगों के साथ लुटपाट की घटना को अंजाम देता था। इनके द्वारा पिछले दिनों में कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका हैं। ए

सएससी डॉ एस चन्नप्पा ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत गत 23 अगस्त की शाम एक गाड़ी लुट ली थी। जिस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने जानकारी दी कि उक्त अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास को खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...
spot_imgspot_img