Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पुलिस सुरक्षा में बागपत और मलकपुर समिति के डेलीगेट के चुनाव

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: किसान सेवा सहकारी समिति, बागपत व मलकपुर के डेलीकेट के चुनाव कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच चल रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दो जोनल व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

किसान सेवा सहकारी समिति, बागपत 240 डेलीगेट के पदों में से 22 पदों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समिति कार्यालय पर मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। दूसरी ओर, किसान सेवा सहकारी समिति मलकपुर डेलीगेट के 76 पदों पर 150 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। साथ ही, मतदान के लिए बड़ौत स्थित गायत्री देवी कॉलेज आफ एजुकेशन में 42 बूथ बनाए गए हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह ने बताया िक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए दो जोनल तथा तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

इधर, बागपत समिति पर उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, सीओ बागपत हरीश भदौरिया के अलावा भारी पुलिस बल तैनात है। उधर, बड़ौत में एसडीएम बड़ौत अमरचंद वर्मा व सीओ बड़ौत समेत पुलिस बल मुस्तैद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...
spot_imgspot_img