Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

विद्युत संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

  • अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा 
  • समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपेरिशन संविदा कर्मचारी संघ ने बुधवार को विद्युत वितरण परिसर में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान मंडल धामपुर के अधिशासी अभियंता को अपनी मांगोंं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि आउट सोर्स के माध्यम से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। इंजीनियर शार्ट कंपनी द्वारा एग्रीमेंट के अनुसार वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

विभाग के अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र दिलाया जाए। ईएसआई कार्ड दिलवाई जाए। जिससे दुर्घटना ग्रस्त कर्मचारियों का समय से इलाज कराया जाए। श्रम विभाग में पंजीयन कराया जाए। पुराने ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के पीएफ खातों की केवाईसी कराई जाए, जिससे कर्मचारी अपने एपी को निकाल सके।

कर्मचारियों के इंजीनियर ब्रेड का कंपनी द्वारा कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि उनकी समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र कराने का कष्ट करें, अन्यथा की स्थिति में संगठन किसी भी समय आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत वितरण मंडल धामपुर अधिशासी अभियंता की होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img