जनवाणी सवंददाता |
मेरठ: विद्युत नगरीय वितरण मंडल मेरठ के कार्यालय एवं कैश काउंटर राजस्व वसूली एवं बिलिंग पैरामीटर के लिए शुक्रवार अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। यह जानकारी नगरीय अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सभी कार्यालयों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कार्य किया जाएगा।
जिसमें सभी उपभोक्ताओं की समस्या के निवारण के साथ-साथ अपना बिल जमा करा सकते है। बता दें कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश के पश्चात बिजली विभाग द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सभी कार्य कर रहा है। जिससे कि हाईलोस एवं अन्य प्रकार के कार्यो को निपटाया जा सकें। इसी क्रम में महीनें के अंत में हाईलोस को कम करने व कैश कलेक्शन की संख्या अधिक दिखाने के लिए शुक्रवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

