Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मॉर्निंग रेड में विद्युत विभाग ने बडे बकायेदारों के काटे कनेक्शन

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना:  मंगलवार सुबह करीब सात बजे अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश के निर्देश पर खुरगान विद्युत उपकेंद्र के जेई रवि वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने गांव दभेडी खुर्द व बसेड़ा में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये से ऊपर के 13 बकायेदारों के कनेक्शन काटे व नलकूपों पर 50 हजार रुपये से ऊपर के 7 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

इसके अलावा बकायेदारों से 70 हजार रुपये बकाया जमा किया गया। वहीं दोनों गांवों में 6 घरों में बिजली चोरी होती मिली।

जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी करने के साथ ही बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि सभी 20 बकायेदारों पर करीब 11 लाख रुपये विद्युत विभाग का बकाया था। जिनके कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस दौरान कवर चौधरी, हरेंद्र, राजकुमार व दिलशाद आदि मौजूद रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img