Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

एलन मस्क ने लगाया आईफोन कंपनी पर बड़ा आरोप, पढ़े पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। इस बार जो मामला है वह आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल को लेकर है। दरअसल, एलन मस्क ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एपल ने अपने एप स्टोर से ‘ट्विटर’ को हटाने की धमकी दी है। मस्क ने कहा कि एपल, ट्विटर को ब्लॉक करने के लिए हर तरह से दबाव डाल रहा है। यहां तक कि आईफोन निर्माता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन भी देना बंद कर दिया है।

एलन मस्क ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कंटेंट मॉडरेशन की मांग पर एपल, ट्विटर पर दबाव डाल रहा है। एपल द्वारा की गई कार्रवाई आसामान्य नहीं है, क्योंकि बार-बार अन्य कंपनियों पर भी नियम थोपने की कोशिश की जा रही है। इसी के तहत उसने गैब और पार्लर जैसे ऐप्स को हटा दिया है। पार्लर को एपल द्वारा 2021 में एप द्वारा अपनी सामग्री और कंटेंट मॉडरेशन को अपडेट करने के बाद बहाल किया गया था।

मस्क ने कहा कि एपल ने ट्विटर पर ज्यादातर विज्ञापन देना बंद कर दिया है। क्या वे अमेरिका में स्वतंत्र भाषण से नफरत करते हैं? बाद में उन्होंने एक अन्य ट्वीट में एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक के ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए पूछा कि यहां क्या चल रहा है? हालांकि, एपल ने टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया। विज्ञापन मापक फर्म पाथमैटिक्स के अनुसार दुनिया की सबसे मूल्यवान फर्म एपल ने ट्विटर विज्ञापनों पर 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच अनुमानित 131,600 अमेरिकी डॉलर खर्च किए, जो कि 16 अक्तूबर और 22 अक्तूबर के बीच 220,800 अमेरिकी डॉलर कम है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img