Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बालिकाओं को शिक्षित व संस्कारित करने पर जोर

  • राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: प्राथमिक विद्यालय न.1 में शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षित व संस्कारित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए राघवेंद्र सिंह ने कहा कि बेटी के बिना सृजन की कल्पना बेमानी है। स्वस्थ, शिक्षित व संस्कारित बेटियां राष्ट्र सृजन की रीढ़ है। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य विनय कुमार गिल ने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी है।

संत महापुरुषों के जीवन से बेटियां प्रेरणा ले। एस्रो संस्थापक सजंय राणा ने नदी, नीर और नारी का सम्मान करने का आहवान किया। जिला समंवयक(बालिका शिक्षा) संगीता शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद और प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावविभोर किया। प्रधानाध्यापक कविता सिंह, एसआरजी (बालिका) राजीव तोमर, शालू सिंह, श्वेता वर्मा, नीतू यादव, अमित मौर्य, सौमित विश्नोई, श्याम सिंह, शशिभूषण, ऋषिपाल, रेनू पंवार, विनय कुमार, मीनू ढाका, ममता, रचना, संगीता, दिव्या, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो परिचय। बिनोली के प्राथमिक विद्यालय में बालिकाओं को पुरस्कृत करते अतिथि।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img