Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

शराब तस्करों से मुठभेड़, एक निकला पॉजिटिव, शराब का जखीरा बरामद

जनवाणी संवाददाता |

खरखौदा: गांव नरहेड़ा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी है। जबकि तीन दबोचे गए हैं। आरोपियों में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। तस्करों की पिकअप से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया है। रविवार सुबह सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मेरठ की तरफ से गांव नरहेड़ा की तरफ बुलेरो पिकअप में अवैध शराब तस्करी के लिए भरकर ले जा रहे हैं।

उक्त सूचना पर सर्विलांस ने बुलेरो का पीछा किया। बदमाशों की घेराबंदी को खरखौदा पुलिस को सूचना दी। खरखौदा पुलिस ने नरहेड़ा चौराहे पर बैरियर लगाकर आते-जाते वाहनों की सख्ती से चेकिंग शुरू कर दी। खुद को चारों ओर से घिरता देखकर बदमाशों ने पीछा छुड़ाने के लिए जंगल की ओर भागना शुरू कर दिया।

हाजी अखलाक की मीट फैक्ट्री के बराबर वाले रास्ते पर बुलेरो को छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बदमाशों को रुकने की चेतावनी दी गयी, लेकिन वो फायरिंग करते हुए वहां से भागने लगे। तब पुलिस तथा सर्विलांस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सोनू पुत्र कृष्ण प्रताप निवासी मोहल्ला पुरानी बाजार कस्बा सिवान थाना सिवान बिहार, हाल निवासी गुप्ता कॉलोनी उत्तम नगर थाना टीपी नगर जनपद मेरठ बताया।

इसके अलावा वरदान पुत्र संजय निवासी जमना विहार थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर व संजीव पुत्र रामकुमार निवासी गांव सलेमपुर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर को दबोच लिया।

30 5

जो पिकअप छोड़कर बदमाश भाग रहे थे। उससे पुलिस ने तीन हजार लीटर अवैध बरामद की है। बदमाशों की एक बाइक डिस्कवर, 2 तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, एक चाकू व कुछ बोतलें व रेपर बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का डाक्टरी परीक्षण कराया। जिसमें संजीव कोरोना संक्रमित पाया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img