जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: यूपी के कई जिलों में ईडी ने आज गुरूवार को करीब 20 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। जानकार सूत्रों का कहना है कि, प्रदेश की कई शैक्षिक संस्थाओं में फर्जीवाड़ा और हेराफेरी की शिकायत के बाद जांच की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि,जांच के दायरे में शैक्षणिक संस्थाओं में वजीफे को लेकर हेराफेरी करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की टीमें जांच में जुटी हैं।

