Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

इंग्लैंड ने भारत को दूसरे वनडे में छह विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

  • राहुल पर भारी बेयरस्टॉ की पारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ और आलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी तूफानी पारियों से केएल राहुल के शतकीय प्रयास पर पानी फेरने के साथ ही इंग्लैंड को भारत के खिलाफ बड़े स्कोर वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 39 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से जीत दिलाई।
भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद छह विकेट पर 336 रन का बड़ा स्कोर बनाया था लेकिन इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने इसे बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने 43.3 ओवरों में चार विकेट पर 337 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। बेयरस्टॉ (111 गेंदों पर 124) और स्टोक्स (52 गेंदों पर 99) ने छक्कों की बरसात करके भारतीय गेंदबाजों को निष्प्रभावी किया। बेयरस्टॉ ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। स्टोक्स शतक से चूक गये लेकिन उनके चार चौकों और दस छक्कों ने मैच का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 गेंदों पर 175 रन की साझेदारी की थी।

KL Rahul scaled
Pune: India batsman KL Rahul plays a shot during 2nd One Day International between India and England, at Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune, Friday, March 26, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI03_26_2021_000152A)

बेयरस्टॉ ने इससे पहले जैसन रॉय (52 गेंदों पर 55) के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े थे। नौ गेंद के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद लियाम लिविंगस्टोन (नाबाद 27) और डेविड मिलान (नाबाद 16) ने इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले भारतीय पारी का आकर्षण राहुल की 114 गेंदों पर 108 रन की पारी रही जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं।

उन्होंने कोहली (79 गेंदों पर 66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 121 रन जोड़कर पारी संवारी। ऋषभ पंत ने 40 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाए तथा राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की जीत के बाद अब तीसरा मैच निर्णायक बन गया है जो इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा।

भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना प्रभाव छोड़ा लेकिन दोनों स्पिनर कुलदीप यादव और कुणाल पंड्या नाकाम रहे। इन दोनों ने 16 ओवरों में 156 रन लुटाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 58 देकर दो जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 63 रन देकर एक विकेट लिया। हार्दिक ने गेंदबाजी नहीं की। बेयरस्टॉ और रॉय ने फिर से इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलायी। ये दोनों छक्के जड़कर 50 रन के पार पहुंचे लेकिन रोहित शर्मा के शानदार क्षेत्ररक्षण के कारण रॉय को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। स्टोक्स ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के अनुकूल जिम्मेदारी दिखाई। बीच में रन आउट की अपील पर उन्हें संदेह का लाभ मिला। तीसरे अंपायर ने कई कोण से देखने के बाद उन्हें नाबाद करार दिया।

पिछले मैच में शतक से चूकने वाले बेयरस्टॉ ने कुलदीप पर मिडविकेट पर छक्का लगाकर अपना 11वां वनडे शतक पूरा किया। कुलदीप ने निराश किया और 10 ओवरों में 84 रन लुटाए। स्टोक्स ने उन पर लगातार तीन छक्के जड़े। दूसरे स्पिनर कुणाल पंड्या भी नहीं चल पाए जिससे भारत की परेशानी बढ़ी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img