Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Andaaz 2: फिल्म ‘अंदाज’ के दूसरे भाग बनाने के लिए तैयार हैं सुनिल दर्शन, इंटरव्यू में किया एलान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड में सीक्वल का चलन हो चुका है। जहां बीते दिनों गदर 2 के आने के बाद सिनेमाघरों में धमाल मच गया था। वहीं अब एक और फिल्म का एलान हो चुका है। बताया जा रहा है कि, साल 2003 में फिल्म अंदाज का दूसरा भाग बनने की तैयारी हो रही है। यह बात सुनिल दर्शन ने बताई है।

58 10

सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, ‘2003 की हिट अंदाज की रिलीज के 20 वर्ष बाद, जिसमें अक्षय कुमार के साथ लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को लॉन्च किया गया था, मैं अंदाज 2 का फिल्मांकन शुरू करने जा रहा हूं। शूटिंग कल से शुरू होगी।’

59 9

सुनील दर्शन ने आगे कहा, ‘अंदाज 2 में तीन नई प्रतिभाएं प्रमुख भूमिकाओं में होंगी, जिसका मूल संगीत नदीम-श्रवण फेम नदीम का है, और गीत समीर और नदीम के हैं।’

नए कलाकारों के नाम बताने से इनकार

60 10

वहीं, जब निर्देशक से पूछा गया फिल्म कास्ट के बार में तो सुनील दर्शन ने नए कलाकारों के नाम बताने से इनकार कर दिया और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही स्टार कास्ट की घोषणा करेंगे। राज कंवर द्वारा निर्देशित और सुनील दर्शन द्वारा निर्मित अंदाज, एक पुरुष और दो महिलाओं के बीच एक प्रेम त्रिकोण थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img