Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Main Atal Hoon First Song Release: ‘मै अटल हूं’ का पहला गाना रिलीज, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मेकर्स ने फैंस को दिया खास तोहफा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अक्सर अपनी कॉमेडी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देते है। वहीं, पंकज त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी से लोगों के​ दिलों में एक खास जगह बना ली हैं। लेकिन इस वक्त अभिनेता अपनी अगामी फिल्म ‘मै अटल हूं’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल, वे जल्द ही देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।

39 18

जिसको लेकर फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती के खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है। वहीं, फैंस भी इस गाने को सुन कर और फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

गाना ‘देश पहले’ रिलीज हो चुका

41 15

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का पहला गाना ‘देश पहले’ रिलीज हो चुका है। यह गाना देशभक्ति की भावना से भरपूर है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों से सजाया है। वहीं, इसके बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। बता दें कि, गाने की रिलीज की जानकारी पंकज ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। अभिनेता ने लिखा, ”दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।”

लोगों को भाया यह देशभक्ति गाना

45 18

‘देश पहले’ गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब लोग इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं। लोग कमेंट में गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें कही बातें लिखकर पूर्व पीएम को याद भी कर रहे हैं।

44 14

बता दें कि, निर्देशन रवि जावधन में इस फिल्म की पटकथा ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखी है। बहुप्रतीक्षित फिल्म अगले साल 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img