नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड राजी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग सिनेमा जगत में काफी ज्यादा है। आलिया के फैंस लगातार उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर एक्साइटिड रहते हैं। वहीं, अब वह फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, आलिया अपनी आगामी फिल्म जिगरा को लेकर काफी चर्चा में आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच उनकी फिल्म जिगरा का पहला लुक भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने फिल्म का लुक अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

एक्ट्रेस आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया

एक्ट्रेस आलिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म जिगरा की फर्स्ट लुक जारी की है। इस लुक में आप देख सकेंगे की अभिनेत्री फिल्म में कैसी दिख रही हैं। इस दौरान आलिया ने करीब 3 से 4 फोटो शेयर की है।
आलिया के लुक की बात करें तो

आलिया के लुक की बात करें तो एक तस्वीर में आलिया बिना मेकअप के हैं। साथ ही एक रूम में नजर आ रही हैं। ऐसें ही अन्य फोटो शेयर की है। तस्वीरे शेयर करने के साथ साथ आलिया ने कैप्शल भी लिखा है। इस कैप्शन में आलिया ने लिखा है कि, और हम चल रहे हैं हमारे जिगरा को जीवंत करने का पहला दिन.. देखते रहिए क्योंकि हम आपके लिए अपने दिल का एक टुकड़ा लेकर आ रहे हैं। आगे की यात्रा के लिए उंगलियां और पैर की उंगलियां पार हो गई हैं।प्यार टीम जिगरा
ढ़ेरो रिएक्शन आना शुरू हो गए

वहीं, पोस्ट शेयर होने के बाद ढ़ेरो रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि,कांगरेच्यूलेशन डार्लिंग। ऐसे ही जोया अख्तर ने रिएक्ट करते हुए इमोजी शेयर की है।
बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

वहीं, फैंस ने भी जमकर रिक्शन दिया है। अब देखना यह है कि, यह फिल्म कब दस्तक देगी। साथ ही फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

