जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: डीएम उमेश मिश्रा ने तहसील चांदपुर के निरीक्षण भवन में चांदपुर के उद्यमियों से आगामी इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में वार्ता कर उन्हें अधिक से अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमी नई सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2023 को बिजनौर के रॉयल कैसल होटल में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उद्यमी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिक से अधिक निवेश करें

