Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

खेत की मेढ़ पर खड़े काट लिए यूकेलिप्टस के पेड़

  • कोतवाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: खेत की मेढ़ पर खड़े लिप्टिस के पेड़ कांट लिये जाने को लेकर व्यक्ति ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौहल्ला चारबार निवासी सुनील कुमार ने थाना प्रभारी नजीबाबाद को दिये शिकायती पत्र में बताया कि प्रार्थी की आराजी काश्त महावतपुर नाथा अकबरपुर चौगावां में है। प्रार्थी के खेत के बराबर में नन्दु, विपिन पुत्रगण धनवा सिंह के खेत है। उक्त लोगों ने अपने खेत से मिट्टी देने का सौदा नसीम उर्फ सूंडा से किया था।

कल जब अपने खेत पर गया तो खेत की मेढ़ पर लगे लिप्टिस के पेड़ कटे हुए थे। जानकारी करने पर पता चला कि ठेकेदार नसीम उर्फ सूंडा ने ही उक्त पेड़ बिना किसी अधिकार के कांट लिये और मेढ़ काटकर रास्ता बनाया है। सुनील कुमार ने थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img