जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में जिला स्तरीय तृतीय सोपान शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल के निर्देशन व डीओसी स्काउट चंद्रहास सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्घाटन पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजनौर ने अनील कुमार एवं प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल ने स्काउट ध्वज फहराकर किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजनौर अनील कुमार ने कहा कि प्रत्येक स्काउट मन वचन एवं कर्म से शुद्ध होकर राष्ट की सेवा करने का काम करता है। कोविड-19 महामारी में भी स्काउट ने पूर्ण मनोयोग एवं सेवा भाव से कार्य किया है जो अत्यंत सराहनीय है।

