Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

मतदान के बीच ईवीएम की भी आंख मिचौली

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर: जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। इस बीच कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनों में खराबी की सूचना आई। जिन्हें तुरंत बदला गया।

हालांकि इस बीच मतदान भी प्रभावित हुआ। बेहट,नकुड़,गंगोह,नगर विधानसभा के बूथों पर ईवीएम में खराबी आने पर उन्हें बदला गया है। जबकि देवबंद में वीवीपैट मशीन बदली गई है।

सोमवार सुबह सात बजे जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरु हुआ। लेकिन मतदान शुरु होने के कुछ समय बाद ही बेहट के एक बूथ पर ईवीएम में खराबी आ गई। जिसके बाद उसे बदला गया। बेहट विधानसभा में आठ ईवीएम, चार बैलेट यूनिट व एक ईवीएम बदली गई है।

नकुड़ विधानसभा में दो बैलेट यूनिट, एक कंट्रोल यूनिट व दो वीवीपेट खराब मिलने पर उन्हें बदला गया। गंगोह में 24 बैलेट यूनिट व 4 कंट्रोल यूनिट, वहीं सहारनपुर नगर में 15 बैलेट यूनिट व छह वीवीपेट को अभी तक बदला गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img