Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की एक्स वाइफ ने किया तीसरा निकाह, ट्विटर पर लिखा ‘जस्ट मैरिड’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तानी पत्रकार और इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने फिर निकाह कर लिया है। ट्विटर पर इसका एलान करते हुए रेहम ने ‘जस्ट मैरिड’ फोटो पोस्ट की। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।”

47 13

बताया गया है कि उनका निकाह पाकिस्तान के पत्रकार मिर्जा बिलाल से हुआ है। रेहम ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है।

यह रेहम खान की तीसरी शादी है

गौरतलब है कि यह रेहम खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया था।

48 11

इससे पहले रेहम की पहली शादी 1993 में एजाज रहमान के साथ हुई थी। इस जोड़े के बीच 2005 में तलाक हुआ था।

रेहम ने अपने निकाह से जुड़ीं कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिनमें वो और बिलाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img