Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से महिला के चित्थड़े उड़े

  • साक्ष्य मिटाने को फैक्ट्री संचालक ने शव के लोथड़े जंगल में फेंके

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एक फटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट में एक महिला के शरीर के चित्थड़े उड़ गए। साक्ष्य मिटाने को आरोपी संचालक ने शव के हिस्सों को बोरों में भरकर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर फैंक दिया।

शामली जनपद के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा के जंगल में यह पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री के लाइसेंस रिजवान उर्फ बबलू निवासी बुढराडा के नाम है। सोमवार की दोपहर में करीब एक बजे अचानक ही फैक्ट्री के एक हिस्से में छप्पर के नीचे विस्फोटक मसाला छानने के दौरान धमाका हो गया।

धमाके के साथ महिला बीरमति (45) पत्नी नवाब सिंह निवासी शिकारपुर थाना भौराकलां आल निवासी बुटराड़ा के शरीर के चित्थड़े उड़ गए। बताते हैं कि आनन-फानन में फैक्ट्री संचालक ने अपने आदमियों के साथ मृतका के शरीर के हिस्सों को अलग-अलग बोरों में एकत्रित कर पीछे जंगल में अलग-अलग स्थानों पर फैंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के साथ घटना पर पहुंचे एक छप्पर में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर महिला के शव के हिस्सों को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं आरोपी फैक्ट्री संचालक फरार है।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पहले बताया गया था कि कई लोगों के मरने की सूचना है लेकिन एक महिला का शव जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img