Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

खाटूश्याम सहारा परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए शिविर में 160 लोगों की आंखों की जांच

जनवानी संवाददाता |

नानौता: क्षेत्र के गांव टिकरौल में प्राईमरी विद्यालय श्री खाटू श्याम सहारा परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 160 लोगो की आंखों की जांच की गई और निशुल्क दवाईया वितरित की गयी।

रविवार को श्री खाटू श्याम सहारा परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ मुख्यअतिथि थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी ने श्री खाटू श्याम के चित्र पर ज्योत प्रवज्जलित कर व पुष्प माला अर्पण कर व फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सेनी ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए ओर समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष सहदेव सिंह ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा करीब 160 व्यक्तियो की आंखो की निशुल्क जांच की गयी ओर दवाईया भी वितरित की गयी है। शिविर में पूर्व प्रधान चैधरी चन्द्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार पप्पू, गुलशन चैधरी, जिला पंचायत सदस्य सतकुमार, सतीश रोहिला ने कहा कि मानव सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान नेत्र चिकित्सक डा0 रविन्द्र कुमार व डा0 कुलदीप सिंह ने आंख की जांच कर आवश्यक सुझाव दिए ओर आंखों में एलर्जी व धूल मिट्टी से संक्रमण से बचाव के सुझाव भी साझा किये।

इस दौरान अंकुर कुमार, एड0 शिवकुमार वशिष्ठ, सचिन मलिक, राजीव धीमान, ईश्वर कुमार, मा सुनील गुप्ता, सचिन धीमान, नेत्रपाल धीमान, अमित राणा, मुकेश धनकर, गौरव पंवार आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img