- विधानसभा विकास पुस्तक का विमोचन कर महिलाओं व किसानों को किया सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बड़ौत: उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूर्ण होने पर बड़ौत व छपरौली में कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार के चार साल में कराए गए कार्यो का बखान किया गया और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों, महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया।
तहसील परिसर में सरकार के चार साल पूर्व होने के अवसर पर तहसील परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभबड़ौत विधायक केपी मलिक ने दीप प्रज्जवलन कर किया। तहसील परिसर में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, कृषि, मिशन शक्ति, ऊर्जा निगम, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा, डूडा, स्वास्थ्य विभाग आदि के स्टॉल शामिल रहे।
स्टॉल के माध्यम से विभागोके अधिकारियों ने प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को अपने विभाग से संबंधि जानकारी दी। डूडा विभाग से मधु वर्मा ने स्वरोजगार चलाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र बड़ौत विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने प्रदेश सरकार द्वारा चार साल में कराए गए विकास कार्यो के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए योगी सरकार के अभी तक के सबसे अच्छे कार्यकाल के रूप में भी गिनाया।
इस अवसर पर किसानों, महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम बागपत अनुभवव, तहसीलदार प्रसून कश्यप, नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे। उधर, छपरौली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेन्द्र रमाला के भाई नरेन्द्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे।
उन्होंने सरकार द्वारा चार साल में कराए गए कार्यो व सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, चेयरमैन संजीव खोखर आदि मौजूद रहे।

