Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

कांधला में फैसल, गढ़ीपुख़्ता में प्रमोद और जलालाबाद में अब्दुल गफ्फार रालोद के प्रत्याशी

  • जनपद शामली की 10 में से 6 सीटें रालोद के खाते में गई

  • कैराना, झिंझाना और एलम समाजवादी पार्टी को मिली

  • थानाभवन पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

जनवाणी संवादाता |

शामली: नगर निकाय चुनाव में सपा-रालोद और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार ली है। राष्ट्रीय लोकदल हाईकमान ने नगर पालिका परिषद कांधला से मिर्जा फैसल बेग तथा नगर पंचायत गढ़ीपुख़्ता से प्रमोद चौधरी और नगर पंचायत जलालाबाद से निवर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू को प्रत्याशी बनाया है।

गठबंधन के तौर पर जनपद शामली की तीन नगर पालिका परिषद तथा सात नगर पंचायतों में से नगर पालिका परिषद शामली और नगर पालिका परिषद कांधला जहां राष्ट्रीय लोकदल को मिली है, वहीं नगर पालिका परिषद कैराना समाजवादी पार्टी को दी गई है।

इसी तरह सात नगर पंचायतों में नगर पंचायत एलम तथा नगर पंचायत झिंझाना समाजवादी पार्टी तथा नगर पंचायत थानाभवन आजाद समाज पार्टी को दी गई है जबकि राष्ट्रीय लोकदल को नगर पंचायत ऊन, नगर पंचायत बनत, नगर पंचायत गढ़ीपुख़्ता तथा नगर पंचायत बनत की सीट दी गई है। संभावना है शाम तक रालोद की ओर से सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img