Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

फरमानी नाज के नाम से ट्वीटर पर बनाई फर्जी आईडी

  • इस्लाम धर्म छोड़ हिन्दू धर्म में घर वापसी की डाली पोस्ट, फरमानी नाज ने सामने आकर किया खंडन
  • फर्जी आईडी से डाली जा रही थी विवादित पोस्ट
  • हर-हर शम्भू भजन गाने के बाद चर्चाओं में विवादों में आई थी फरमानी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: ‘हर-हर शम्भू’ भजन गाने के बाद विवादों में आई फरमानी नाज के नाम से बनाये गये ट्वीटर एकाउन्ट से फरमानी नाज के इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म में घर वापसी किये जाने की पोस्ट डाली गयी, जिसमें घर वापसी करने पर समर्थन दिये जाने की भी बात कही गयी। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है और बहुत लोग फरमानी नाज के समर्थन में खड़े हो गये हैं, जबकि अनेक इसका विरोध करने लगे। इस पोस्ट के डलने के बाद फरमानी ने अपने आॅफिशियल एकाउन्ट से वीडियो डालकर इसे फर्जी पोस्ट बताते हुए अपने धर्म में मजबूत आस्था जताई है।

बता दें कि फरमानी नाज एक सिंगर हैं, जिन्होंने अपना गायकी का सफर अपने घर से शुरू किया था। फरमानी की गायकी को आशु बच्चन नामक युवक ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद उनकी गायकी की चारों ओर चर्चा होने लगी थी और यह वीडियो जमकर वायरल भी हुई थी। इसके बाद फरमानी की अनेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई,जिनमें वह घर का काम करने के साथ-साथ सिंगिंग करती नजर आती थी। इन वीडियो ने फरमानी नाज को इतना वायरल कर दिया था कि फरमानी नाज को इंडियन आइडल से बुलावा आया था, जिसमें उसने अपने गायकी का लोहा भी मनवाया था, परन्तु बच्चे की बीमारी के चलते वह गोल्डन टिकट मिलने के बाद भी अगले राउंड में नहीं गयी थी और वापिस लौट आयी थी।

20

फरमानी अभी फिलहाल इसलिए चर्चाओं में है, क्योंकि उसने एक कवर सॉंग ‘हर-हर शम्भू’ गाया था, जिस पर एक उलेमा ने फरमानी के इस भजन को गलत बताते हुए तौबा करने की नसीहत दी थी। फरमानी के लिए निकले इस फरमान के बाद फरमानी चर्चाओं में आ गयी थी और सोशल मीडिया के साथ-साथ प्रिन्ट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसी बीच बुधवार को ट्वीटर पर फरमानी नाज के नाम से बनायी गयी आईडी से कई ट्वीट डाले गये, जिनमें एक ट्वीट में कहा गया कि उसके पुरखे हिन्दू थे, इसलिए उसने यह भजन गाया। दूसरे ट्वीट में भी उसने मौलानाओं को मिर्ची लगने की बात कही, परन्तु दोपहर 2 बजे इस आईडी से जो ट्वीट डाला गया, उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस ट्वीट में कहा गया कि वह हिन्दू धर्म में घर वापसी कर रही है और उसका साथ-साथ कौन-कौन देगा। यह पोस्ट डलते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गयी और किसी ने इसकी जानकारी फरमानी नाज को दी, तो उसने एक वीडियो बनाकर अपने ट्वीटर के आॅफिशियल एकाउन्ट पर अपलोड की, जिसमें उसने कहा कि उसकी अपने धर्म के प्रति आस्था अटूट है और किसी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनायी है, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

21
वर्जन

‘मेरे नाम से किसी ने ट्वीटर पर एक फर्जी आईडी बनाई है, जिसमें मेरे द्वारा हिन्दू धर्म में घर वापसी व कई विवादित पोस्ट की है, यह सब किसी असामाजिक तत्व का कार्य है, जो साम्प्रदायिक सौहार्द्र को खराब करना चाहता है, मै अपने इस्लाम धर्म के प्रति पूरी तरह वफादार हूं और मेरे खिलाफ कोई फतवा भी नहीं आया, बल्कि मुझे नसीहत की गयी थी, सभी लोग मुझसे प्यार करते हैं और मैं भी सभी धर्मों का आदर करती हूं और सभी से आह्वान करती हूं कि इस तरह की पोस्ट डालकर सौहार्द्र को खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करायें’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img