- पुलिस लाइन में स्वच्छ भारत अभियान तहत जागरूक
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के परिवारों को जिले को कचरा मुक्त करने की शपथ दिलाई गई।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त अरविंद चौरसिया सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुलिस लाइन के हॉल में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को गीले कचरे से होने वाले नुकसान के विषय में जानकारी दी।
इसी के साथ इस कचरे का सदुपयोग करते हुए इससे कंपोस्ट खाद बनाने की विधि भी बताई। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव सहित एएसपी कैंट ईरज राजा और अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को जागरूक करते हुए अपने घरों में कंपोस्ट खाद बनाने के डस्टबिन रखने की सलाह दी।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पुलिस लाइन की कैंटीन में अलग-अलग तरह के तीन डस्टबिन रख दिए गए हैं। जिससे कूड़े की बबार्दी न हो और इस कूड़े से जैविक खाद बनाई जा सके।
नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस लाइन में रहने वाले पंद्रह सौ परिवारों को जागरूक करते हुए शहर को कूड़े से मुक्त करने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों के परिवारों ने भी शहर को साफ रखने के लिए अधिकारियों को पूरा सहयोग करने का वादा किया।

