Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

महिलाओं को सास-बहु सम्मेलन में बताए परिवार नियोजन के उपाय

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मंगलवार को गौरीपुर जवाहरनगर गांव के उपकेंद्र में सास-बेटा-बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया और महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरुक कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी कराई गई।

गौरीपुर जवाहरनगर गांव के उपकेंद्र में सास-बेटा-बहु सम्मेलन का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने किया। उन्होंने सम्मेलन में आए सास-बेटा-बहू को परिवार नियोजन के बारें में जानगक किया। उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रभावी उपायों व बच्चों में अंतर के बारें में जागरुक किया जाता है।

उन्होंने परिवार नियोजन के उपाय अपनाने, दो बच्चे की माता और बच्चों में तीन साल का अंतर रखने वाली पूजा, मोनिका व भावना को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एएनएम गीता सरोहा, बीसीपीएम रजनी, आशा संगनी बीना व गांव की महिलाए व पुरुष मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img