Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

वर्ल्ड कप के दौरान शाहरुख खान का बड़ों के प्रति सम्मान देख फैंस हुए गदगद

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में अपने परिवार के साथ इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। जहां कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई। वहीं मैच के दौरान एक्टर काफी एक्टिव दिखाई दिए।

45 9

इसी बीच एक्टर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर आशा भोसले का सम्मान करते दिखें। मैच के दौरान शाहरुख खान के बराबर में मशहूर गायिका आशा भोसले बैठी नजर आ रही हैं।

46 6

अभिनेता गायिका आशा भोसले का खाली कप लेते हुए एक व्यक्ति को देते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान आशा भोसले से यह भी पूछते हैं कि क्या उन्हें किसी और चीज की जरूरत है, जिस पर आशा भोसले मना करती हैं।

फिर अभिनेता मैच का आनंद लेने के लिए गायिका और जय शाह के बीच बैठ जाते हैं। अभिनेता एक ने लिखा, ‘शाहरुख खान का अपने बड़ों के प्रति सम्मान वास्तव में दिल को छू लेने वाला है।’ एक अन्य ने कहा, ‘शाहरुख खान सच में बादशाह है।’

48 6

 

जिसपर फैंस बड़ों के प्रति उनके सम्मान को देख काफी प्रशंसा कर रहे हैं। यूजर ने लिखाते है’शाहरुख खान सबसे विनम्र सुपरस्टार हैं जिन्हें दुनिया ने कभी देखा है और नहीं देखा जाएगा।’ एक और यूजर ने कहा, ‘एसआरके से प्यार करने के और भी कारण हैं।’

49 8

बता दें कि शाहरुख खान के अलावा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर सहित तमाम सितारे टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे।

47 10

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वह फिल्म ‘जवान’ में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img