Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

स्पेशल नोट लिख फराह खान ने तब्बू को किया बर्थडे विश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तब्बू ने 04 नवंबर 2020 को अपनी लाइफ का एक और पड़ाव पार कर लिया है, इस अवसर पर तब्बू को हर स्टार्स ने उनको बर्थडे पर शुभकामनांए भेजी। तबू आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साथ ही उनके प्रशंसकों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

ta

उनके प्रशंसकों ने भी उनको सोशल मीडिया पर विश किया तथा उनके सुखी जीवन के लिए कामना की है। वहीं उनकी पुरानी मित्र तथा फिल्म मेकर, फराह खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट लिखा।

कोरियोग्राफर-फिल्मनिर्माता फराह खान कुंदर ने तब्बू संग अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में फराह के हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। ब्लू सूट में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, तब्बू ने भी ऑरेंज दुपट्टे के साथ, क्रीम कलर का सूट पहना हुआ है। दोनों ही कैमरे में पोज देती दिख रही हैं। तब्बू को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए फराह ने लिखा, ‘मेरी जान, मेरी मोस्ट टैलेंटेड दोस्त वह भी पिछले 30 साल से..तुम्हें मैं बहुत प्यार करती हूं। और लोग कहते हैं कि बॉलीवुड में दोस्ती नहीं रहती। हैप्पी बर्थडे तब्बू अगर तुम एक डेड बॉडी का रोल करोगी तो भी बाकी सब से अच्छा एक्ट करोगी, मुझे यह उम्मीद है। लव यू फॉरएवर।’

ta2

फराह खान और तब्बू की दोस्ती बहुत पक्की और बहुत पुरानी है। तब्बू आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ तब्बू काफी गॉर्जियस होती दिख रही हैं। तब्बू फाइन वाइन की तरह एज कर रही हैं। एक्ट्रेस ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रही हैं। अब तक एक्ट्रेस ने शादी नहीं की है। हालांकि, इनके रिलेशनशिप के चर्चे कई सेलेब्स संग हुए, लेकिन शादी किसी से नहीं की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img