जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: रियाणा में नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में अलसुबह हादसा हो गया। किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी है।
हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब वासी किसान सुखविंदर की मौत हो गई जबकि अन्य दो किसान घायल हो गए। हादसा अलसुबह करीब सात बजे हुआ है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाइवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से ट्राली पलट गई जिससे मुक्तसर साहिब के किसान सुखविंदर की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य किसानों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

