Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन: जानिए, राकेश टिकैत से मिलकर क्या बोले संजय राउत ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शिवसेना के नेताओं ने पार्टी सांसदों अरविंद सावंत और संजय राउत सहित गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। नए कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए 69वें दिन भी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है।

इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। चक्का जाम के ऐलान के बाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर सख्त घेराबंदी कर दी है। दिल्ली पुलिस ने सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर कई लेयर बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाकर रोड ब्लॉक कर दी दई हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर की मेन रोड पर लोहे की कीलें ठोक दी हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बिल वापसी ही घर वापसी है। सरकार को अपनी जिद छोड़कर तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे और एमएसपी पर कानून बनाना पड़ेगा।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे सभी सांसद यहां आए हैं। राकेश टिकैत से बात हो गई है और उन्हें जो संदेश देना था हमने दे दिया है। हम पूरी ताकत से उनके साथ रहेंगे। सरकार को ठीक से बात करनी चाहिए, बात में राजनीति नहीं आनी चाहिए। अहंकार से देश नहीं चलेगा।

शिवसेना के नेताओं ने पार्टी सांसदों अरविंद सावंत और संजय राउत सहित गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। शिवसेना नेताओं ने किसानों की मांगों का समर्थन किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img