Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

तीन गन्ना क्रय केंद्रों को मिलकार एक केंद्र बनाने पर भड़के किसान

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: जिवाना गुलियांन के शिव मंदिर में रविवार को गन्ना किसानों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें किसानों ने तीन गन्ना क्रय केंद्रों का एक स्थायी क्रय केंद्र बना दिये जाने पर कड़ा रोष जताया और समस्या के समाधान के लिये सोमवार को गन्ना मंत्री से मिलने का निर्णय लिया।

आयोजित बैठक में गन्ना किसानों ने मलकपुर चीनी मिल के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि पूर्व में उनके गांव में तीन गन्ना क्रय केंद्र थे लेकिन इस वर्ष मिल के अधिकारियों ने मनमानी करते हुये बिना सूचना दिये तीनों गन्ना क्रय केंद्रों का मेरठ बड़ौत हाइवे पर एक स्थायी क्रय केंद्र स्थापित कर दिया है जो गलत है।

किसानों के हित में नही है। एक गन्ना क्रय केंद्र होने से किसानों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जैसे की गांव के सभी किसानों को भैंसा बुग्गी से करी 8 किलोमीटर तक गन्ना ले जाना, गांव के बीच से होकर जाना। मेरठ बड़ौत मार्ग पर जाम की समस्या को झेलना और रास्ते में पड़ने वाले अन्य मिलों के क्रय केंद्रों से जुड़े किसानों से विवाद होने आदि अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

किसानों ने मांग की है कि गन्ना क्रय केंद्र गत वर्षों की तरह उन्ही स्थानों पर स्थापित हो। बैठक में किसानों ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि गत वर्षों की तरह गन्ना क्रय केंद्र नही लगे तो किसान एक जुट होकर क्रय केंद्र पर न तो अपना गन्ना डालेंगे व न ही अन्य किसानों का डालने देंगे।

समस्या के समाधान के लिये उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलने का निर्णय लिया है। बैठक में विषयपाल सौलंकी, आदित्य सौलंकी, हरेंद्र सौलंकी, विपिन, ओमबीर, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, राजन, संजय, महावीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img