- किसानों ने पंचायत कर प्रशासन को चेतावनी दी
जनवाणी संवाददाता |
दाहा: क्षेत्र के दाहा गांव में किसानों ने एक पंचायत कर भड़ल गांव से बहकार नाले के माध्यम से दाहा गांव के किसानों के खेतों में भरने को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी खराब हो रही फसल को नहीं बचाया गया तो वह आंदोलन शुरु कर देंगे।
शनिवार को दाहा गांव में रालोद नेता पप्पन राणा के आवास पर हुई किसानों की पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि भड़ल गांव की पानी निकासी दाहा गांव के किसानों के खेतों में हो रही है। इससे काफी किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है।
किसानों ने पंचायत में बताया कि भड़ल गांव का पानी यदि नहीं रोका गया तो उनके पशुओं के चारा नहीं मिल पाएगा और न ही किसानों के पास गेहूं की फसल सही बचेगी। भड़ल गांव में इस पानी को रोका नहीं जा रहा है। गेहूं की फसल काफी किसानों की खराब हो रही हैं।
पंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को इस संबंध में डीएम से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। यहां विदित है कि भड़ल गांव से दाहा गांव की ओर आने वाले नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। इसमें घास खड़ा हुआ है और सिल्ट जमा हो रही है।
इससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। यह पानी दाहा गांव के किसानों के किसानों के खेतों में समा रहा है। ग्रामीणों की पंचायत का पता लगने पर उनके बीच राजस्व विभाग के लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, सत्यपाल सिंह व पीडब्ल्यूडी के जेई केपी भारती पहुंचे।
उन्होंने किसानों को बताया कि मार्ग पर बने नाले के लेवल की जांच की जाएगी। अधिकारियों के संज्ञान में मामले को लाया जाएगा। जैसा अधिकारी उन्हें कहेंगे, वह आगे की कार्रवाई कर देंगे। इस पंचायत की अध्यक्षता बाबूराम व संचालन बिन्नू राणा ने किया।
पंचायत में बिजेन्द्र राणा, सुशील प्रधान, गुल्लू राणा, तेजपाल, सत्यदीप राणा, देवपाल, विनोद, चरण सिंह खलीफा, जीत सिंह सत्य प्रकाश, कमल, प्रमोद, राजकुमार, सुनील, अरविंद, सुरेन्द्र फौजी, सत्यवीर सिंह, छोटू आदि मौजूद रहे।

