Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

21 वर्ष पहले दर्ज हुए मुकदमों के नोटिस घर पहुंचे तो भड़के किसान

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने कंकरखेड़ा थाने का घेराव कर दिया। उसके बाद थाना अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर त्रिपाल बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों को देख कर क्राइम इंस्पेक्टर उनके बीच पहुंचे और किसानों की बात सुनी।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव विनोद जटोली ने बताया 21 साल पहले तक 2 दर्जन से अधिक किसानों पर मुकदमे दर्ज थे, उनमें से कुछ किसानों की मौत हो चुकी है। सभी के घर 82 नोटिस भेजे गए हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके बाद किसानों से सीओ दौराला मिले। उन्होंने किसानों से वार्ता की। किसानों ने बताया कि किसान उन मुकदमों के कारण जेल भी गए थे। तब सीओ दौराला ने किसानों से कहा कि जेल से रिकॉर्ड मंगवाया जाएगा। इसके बाद किसानों ने एडीजी के नाम ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष नवाब सिहं अहलावत, निककी तालान, बबलू जिटोली, शोसिहं प्रधान, मनोज तयागी, आकाश सिरोही, सोहित चौधरी, सोहन पाल, महेश जंगेठी, अजीत मलिक, विपिन मलिक, अर्जुन जगेंठी, ओमपाल, नरेंद्र बालियान, सोनू जाटोली आदित्य, अमित जाखड, जयराज राना आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img