Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

राजनीतिक दल को छोड़ एक साथ आएं किसान: सुधीर

  • सपा नेता समर्थकों के साथ दिल्ली आंदोलन में पहुंचे

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार शामली जनपद के विभिन्न गांवों मे 23 दिसम्बर से घेरा डालो कार्यक्रम के माध्यम ने नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने की श्रृंखला में रविवार अपने साथियों के साथ दिल्ली में आन्दोलन कर रहे किसानो के बीच पहुंचे तथा उन्हें समर्थन देने का वायदा किया।

रविवार को सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार तथा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी अपने समर्थकों के साथ दिल्ली आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन, शामली के पंडाल में पहुंचें। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान एवं अन्य नेताओं से मुलाकघत की तथा उन्हें पूर्ण समर्थन देने का वायदा किया।

इस दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस समय सभी किसानों को चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल का हो, इस आन्दोलन का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल की वार्ता पर देश के करोड़ों किसानो की उम्मीदें लगी हुई है। मोदी सरकार को किसानो की भावनाओं को समझते हुए नए कृषि कानूनों को वापिस लेना चाहिए तथा सभी किसानो को एमएसपी का लाभ मिले इसके लिए कघनून बनाना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img