Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

  • भाकियू के जिला प्रभारी नरेश प्रधान के नेतृत्व में किसानों को दिल्ली के लिए किया रवाना

जनवाणी संवाददाता |

कोतवाली देहात: भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला प्रभारी नरेश प्रधान के नेतृत्व मे क्षेत्र के दर्जनों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को जिला प्रभारी नरेश प्रधान के नेतृत्व में भारी संख्या में किसानों को दिल्ली के लिए राशन आदि जरूरी सामान लेकर कोतवाली देहात से जिला अध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह ने रवाना किया। केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून लागू किए जाने के बाद से पूरे देश के किसानों में भारी विरोध जारी है।

सरकार के कानून लागू करने के बाद से ही किसानों ने इसे काला कानून बता कर अपनी आपत्ति जतानी प्रारंभ कर दी थी। पंजाब व हरियाणा से सुलग कर यह आग धीरे-धीरे संपूर्ण देश में फैल गई। किसानों ने कानून के खिलाफ दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज को बुलंद करना चाहा, जिसको सरकार ने दबाने की नियत से बार्डर पर किसानों को रोक दिया।

जिससे किसानों के संगठनों सहित जन समूह में भारी गुस्सा पनप गया। पंजाब व हरियाणा से निकल कर आग पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों में भी फैल गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसानों ने दिल्ली को घेरने के लिए कई जत्थे रवाना हुए, इसी सिलसिले में ग्रामीण क्षेत्रों से भी किसान निकलकर दिल्ली पहुंचने शुरू हो गए ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img