Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बारिश के बीच किसान राशन पानी लेकर सिंधु बॉर्डर के लिए रवाना

  • सैकड़ों किसान गाड़ियों में गन्ने बांध सुबह ही रवाना हुए किसान

जनवाणी संवादाता |

बड़ौत: दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे तीन कृषि बिलों के विरोध में आंदोलन को समर्थन देने के लिए क्षेत्र के किसान बारिश व सर्दी को सहते हुए राशन पानी लेकर एक दर्जन से अधिक गाड़ियों में सिंधु बॉर्डर के लिए बड़ौत से रवाना हुए। इस मौके पर किसानों ने कहा कि वे बारिश ही खेती करते हैं। सर्दी में भी करते हैं। इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वह आंदोलन को समर्थन करते रहेंगे। कृषि बिलों के वापस होने तक आंदोलन
जारी रहेगा।

किसान मजदूर एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश बरवाला के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान सिंधु बार्डर पर गए।एक दर्जन से अधिक वाहनों में सवार होकर किसान बड़ौत में पहुंचे। बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क के सामने बजाज बाइक शोरूम के पास रुके। यहां बातचीत के दौरान मुनेश बरवाला ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन कृषि बिलों का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक कि केन्द्र सरकार पीछे नहीं हटती है।

उन्होंने कहा कि सर्दी और बारिश के बीच किसान आंदोलन कर रहे हैं। यह मजबूरी में ही है। फिर भी सर्दी व बारिश किसानों के आंदोलन को डिगा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में किसानों का बड़ा योगदान रहा है। यह भी एक तरह से तीन कृषि ने काले कानूनों से आजादी लेनी है। आजादी कोई सी भी हो, इनमें सर्वस्व न्यौछावर करना पड़ता है।

वहीं व्यापारी नेता अरुण तोमर उर्फ बोबी ने बताया कि कृषि कानून से आगे चलकर गरीब व मध्यम वर्ग को भी प्रभावित कर सकता है। किसान अपनी नहीं बल्कि देश के हर नागरिक की लड़ाई लड़ रहे हैं।सिंधु बार्डर पर बड़ौत से काफी संख्या में किसान रवाना हुए। इस मौके पर उपेन्द्र प्रधान, सुनिल, सत्यपाल, सुभाष, रामभरोसे, महावीर, लक्ष्मण, मीरज, भोपाल, सुक्का, कृष्णपाल, मेहर आदि थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img