Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कृषि कानून से किसानों को बहुत नुकसान: विरेंद्र सिंह

  • आकियू की मासिक पंचायत में कृषि अध्यादेश पर की चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आजाद किसान यूनियन की मासिक पंचायत गन्ना समिति बिजनौर के प्रांगण में संपन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और संचालन जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने किया। पंचायत में सरकार के लाए कृषि अध्यादेशों पर चर्चा की गई।

आजाद किसान यूनियन की पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि जो तीन कृषि अध्यादेश वर्तमान सरकार के लागू किए है उनसे किसानों को बहुत नुकसान होगा और किसानों पर पूंजीपतियों का सथापत्य हो जाएगा, जो जल्द ही सरकार को वापस करना चाहिए।

प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि चार माह पश्चात भी गन्ने का कोई मूल्य घोषित नही हुआ है जो कम से कम 450 रूपये कितुंल घोषित किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष चौधरी धीरज कुमार ने कहा कि पेराई सत्र के चार माह पश्चात भी किसानों को गन्ने का कोई पैसा नही मिला है। यह किसानों के आर्थिक रूप से कमजोर करने की नीति है। जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने कहा कि 60 वर्ष की उम्र के किसानों को पेंशन व्यवस्था होनी चाहिए।

प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी ने कहा कि आवारा पशु जो इधर उधर घूम कर खेतों में खडी फसलों को उजाड रहे है, उन्हे जल्द पकडवाया जाए। तहसील अध्यक्ष नगीना राहुल पंडित ने कहा कि बिजली की दर बहुत ज्यादा हो गई है, जो कम होनी चाहिए। इस दौरान पंचायत में पवन कुमार, राहुल कुमार, हरवीर सिंह, राम सिंह पहलवान, सुभाष काकरान, सुधीर कुमार, शीशराम सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img