जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज दिल्ली कूच पर आमादा हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश दिए हैं। शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की बैठकें जारी हैं।
सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को एक एडवाइजरी भेजकर किसान आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है।
#WATCH | Manisha Chaudhary, AIG, (Administration) and Spokesperson of the Haryana Police says, "Haryana Police has deployed police personnel along all the borders with Punjab. They (farmers) can hold protest peacefully and should not take the law into their own hands. We got info… pic.twitter.com/eBiDn7jDaM
— ANI (@ANI) February 21, 2024
हरियाणा पुलिस की अपील-शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें किसान
एआईजी मनीषा चौधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब से लगी सभी सीमाओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें जानकारी मिली कि किसान विरोध स्थल पर भारी मशीनरी लेकर आए हैं।
हमने पंजाब पुलिस से ऐसी मशीनरी को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है। हम किसानों से फिर से अपील करते हैं कि वे विरोध स्थल पर भारी मशीनरी न लाएं। वे अपनी मांगों के संबंध में हमें ज्ञापन सौंप सकते हैं… हम पंजाब पुलिस के साथ नियमित संपर्क में हैं और उनके साथ जानकारी साझा कर रहे हैं।

